UK : घर से बिना बताये मसूरी पहुंचा नाबालिक, पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS
- कोतवाली मसूरी का मामला
- बिछड़ो को अपनों से मिलवाकर दूर पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य
- घर से बिना बताये मसूरी पहुंचे नाबालिक को पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
मसूरी : दिनांक 23/07/2026 को मसूरी पुलिस को एक नाबालिग किशोर संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला, जिसे पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पर लाकर पूछताछ की गई तो नाबालिक द्वारा स्वयं को ग्राम पाली, पोस्ट कुतनोला, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 16 वर्ष का होना बताया, साथ ही यह भी बताया कि वह उत्तरकाशी स्थित अपने घर से घर वालों को बिना बताए मसूरी आ गया, जहां पर वह किसी नौकरी की तलाश में था। नाबालिग से उसके परिजनों के सम्बंध में जानकारी कर परिजनों से संपर्क उन्हें कोतवाली मसूरी बुलाया गया। बालक के पिता के कोतवाली पहुंचने पर आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए नाबालिग किशोर को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया।नाबालिक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।



