UK : हल्द्वानी में दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने बतौर मुख्य अतिथि सरस आजीविका मेला, हल्द्वानी में शिरकत की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी :दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने बतौर मुख्य अतिथि सरस आजीविका मेला, हल्द्वानी में शिरकत की। अपने सम्बोधन में दर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि सरस मेला हमारी विरासत और संस्कृति के विकास के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने हर वर्ग लोगों को एक मंच दिया है। इस मंच के माध्यम से हमारी बहनों और भाइयों ने अपनी संस्कृति, परंपरा, स्थानीय उत्पादों से निर्मित विभिन्न व्यंजनों और हस्तशिल्पों की अनुपम कलाकृतियां का निर्माण कर अपने हुनर और मेहनत को प्रदर्शित किया है। उन्होंने सरस मेले में बाहर से आए व्यापारियों एवं स्टॉलधारकों का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सरस मेला केवल एक मेला नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण आजीविका और ‘लोकल फॉर वोकल’ का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे मेले में आकर स्थानीय उत्पादों को खरीदें और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का मनोबल बढ़ाएं। इसके पश्चात स्टार नाइट में प्रकाश चद्र एवं दीपम सुयाल ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान लोहखाम सांस्कृति दल ने नंन्दा राज यात्र की जोरदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सरस मेला में परियोजना निदेशक सहायक अधिकारी चंद्रा फत्याल, सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English