UK : ITC कंपनी की नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का कारोबार करने वाला अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  उत्तराखण्ड STF एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई
  • अभियुक्त के कब्जे से 800 पैकेट नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद
  •  नकली दवाइयों, खाद्य सामग्री एवं अन्य नकली उत्पादों का कारोबार करने वालों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस का अभियान लगातार जारी
  • थाना पटेलनगर का मामला 
देहरादून : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नकली दवाइयों, खाद्य सामग्रियों एवं अन्य नकली उत्पादों का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी धरपकड़ हेतु STF  एवं सभी जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में थाना पटेल नगर पुलिस एवं एसटीएफ देहरादून की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काफी लंबे समय से ITC कंपनी की नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का कारोबार कर रहा है। 
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का कारोबार करने वाला व्यक्ति आजाद कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर  एसटीएफ देहरादून व थाना पटेलनगर पुलिस एवं ITC कंपनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी के निकट से एक व्यक्ति को 800 पैकेट नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अबूसाद बताया। अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त नकली सिगरेट अंबेहटा, सहारनपुर से लाकर देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। बरामद सिगरेट के पैकेटों की जांच करने पर सभी पैकेटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित पाया गया, जिससे उनके नकली होने की पुष्टि हुई।उक्त प्रकरण में अभियुक्त अबूसाद के विरुद्ध थाना पटेलनगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अबूसाद पुत्र इसरार अहमद, निवासी ग्राम मनकी, देवबंद, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी-
– 800 पैकेट नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
एसटीएफ उत्तराखंड टीम व थाना पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम।
ALSO READ:  नई दिल्ली : नेपाल, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की सफलता से सीखना चाहता है : डॉ. स्वर्णिम वागले
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English