UK : सरस मेला…मेले भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं : मेयर गजराज सिंह बिष्ट

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि मेले भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। मेले केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों के आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्वपूर्ण केंद्र भी रहे हैं। उत्तराखंड में वर्षभर किसी न किसी क्षेत्र में मेले आयोजित होते रहते हैं, जो हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।
उन्होंने कहा कि सरस आजीविका मेला दिन-प्रतिदिन अपनी ख्याति बढ़ा रहा है। एक सकारात्मक विचार पूरे समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखता है। इस संदर्भ में उन्होंने कुम्हार की कहानी का उदाहरण देते हुए विचारों की शक्ति और सकारात्मक सोच के महत्व को रेखांकित किया।इस दौरान उन्होंने शायरी के माध्यम से अपनी बात कुछ यूं कहते *“मेरे मोहल्ले में बहुत सारे आलीशान मकान हैं, न जाने क्यों तेरा टूटा हुआ मकान पसंद आया।”* शायरी की माध्यम से समाप्त की।





