UK : रामनगर में राहुल सिंह दरम्वाल का शक्ति प्रदर्शन, संख्याबल में दिखा मातृशक्ति, युवा शक्ति और स्थानीय ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पत्रकारिता से  सियासत में आने वाले राहुल सिंह दरम्वाल का शक्ति प्रदर्शन
  • भारी संख्या में मातृशक्ति ,युवा शक्ति और स्थानीय ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन  के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल 
  •  बोले- लंबे समय से जनता के बीच रहकर उठा रहे क्षेत्रीय मुद्दे
  •  बिजली-पानी से लेकर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं तक बदलाव की जरूरत
  • राहुल के शक्ति प्रदर्शन से सियासी हलचल जरुर शुरू हो चुकी है,शक्ति प्रदर्शन को देख कर अब देखना होगा वोट में कितना तब्दील करवा पाते हैं राहुल 
युवा राहुल दर्म्वाल, जनसंपर्क के दौरान

रामनगर :रविवार को टाइगर के इलाके में (कॉर्बेट नेशनल पार्क) एक युवा राजनीती में हलचल मचाये हुए है…नाम है राहुल सिंह दर्म्वाल…पत्रकारिता से सियासी मैदान में कूदे राहुल ने रामनगर में काफी कुछ पकड़ बना ली है. ख़ास तौर पर युवा उनके साथ काफी है..अब देखना होगा संख्या बल को EVM तक ले जाकर कितना वोट में तब्दील में करवा पाते हैं. इसके लिए आपको संभवतः फ़रवरी-मार्च २०२७ तक इन्तजार करना होगा…

ALSO READ:  दिल्ली : उत्तराखंड के विपिन कुमार कैंथोला को भारत सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी

फिलहाल, आगामी  विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी कर रहे राहुल सिंह दरम्वाल ने रविवार को क्षेत्र में  रैली निकालकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी के बीच उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए बदलाव की जरूरत बताई। 

रैली के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि वह लंबे समय से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल और ग्रामीण इलाकों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं हैं. इन मुद्दों को लेकर वह अपने युवा साथियों के साथ टीम बनाकर लगातार काम कर रहे हैं.  आगे भी लगातार  जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।
उन्होंने दावा किया कि रैली में बिना किसी राजनीतिक दल के बैनर के बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। उनके अनुसार क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है.  ऐसे में  एक ऐसे जनप्रतिनिधि की अपेक्षा रखती है, जो स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए काम करे। 

Related Articles

हिन्दी English