UK : मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में ‘गौरव सेनानी मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की

ADVERTISEMENTS
- 9 और 10 हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट में होनी है बैठक भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक
- बैठक में प्रदेश भर से पदाधिकारी पहुंचेंगे, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी रहेगी
- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को ली बैठक,पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों की
हल्द्वानी : गुरुवार (१० सितम्बर) को होने वाली गौरव सेनानी मिलन कार्यक्रम की तयारियों एवं ‘गौरव सेनानी मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी पहुँचने के बाद बैठक ली. बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे.
जोशी के मुताबिक, “आज हल्द्वानी पहुँचकर आगामी 10 सितम्बर को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के कुमाऊं दौरे के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य ‘गौरव सेनानी मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भाजपा देश के वीर जवानों एवं उनके परिवार के कल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित है और यह सैनिक मिलन कार्यक्रम इसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।” बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में दर्जा धारी राज्य मंत्री सुरेश जोशी, पूर्व महापौर हल्द्वानी डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व सैनिक संघटन के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे.



