UK :महापौर शम्भू पासवान  ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश: हरिश्चन्द गुप्ता आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, ऋषिकेश की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज, आईडीपीएल के क्रीड़ा मैदान में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के 8 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में ऋषिकेश नगर निगम के महापौर  शम्भू पासवान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। महापौर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर महापौर  शम्भू पासवान जी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का आयोजन मेजबान विद्यालय हरिश्चन्द गुप्ता आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या  संध्या गुप्ता जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज, आईडीपीएल के प्रधानाचार्य  गुलेरिया,  नरेंद्र रावत जी एवं  विकास नेगी जी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक, प्रशिक्षक एवं शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन में विभिन्न विद्यालयों से आए खेल प्रभारियों, शारीरिक शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों द्वारा महापौर  शम्भू पासवान सहित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया।
ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English