UK : पन्त नगर यूनिवर्सिटी में हरित यज्ञ कार्यक्रम में बृहद वृक्षारोपण हुआ

ADVERTISEMENTS
पंत नगर : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तराखंड प्रांत एवं कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, पंतनगर के संयुक्त तत्वाधान में बीते दिवस हरित यज्ञ कार्यक्रम में बृहद वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तराखंड प्रांत संरक्षक तथा कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय पंतनगर के अधिष्ठाता डॉ आर एस जादौन, प्रांत संयोजक डॉ कमल देव लाल, प्रांत सह-संयोजक डॉ पंकज कुमार सिंह, वैदिक गणित संयोजक डॉ सूरज भान सिंह, संयोजक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 डॉ जीसी जोशी, पर्यावरण शिक्षा कुमांऊ मंडल प्रभारी डॉ संगीता जादौन, डॉ ए. के. प्रतिहार, डॉ मुकेश पाण्डेय, डॉ के. पी. सक्सेना, हेमा हल्दुआ, डॉ सुपर्णा शर्मा, डॉ मृदुला शर्मा, डॉ वीरेन्द्र वर्मा, डॉ निर्देश कुमार सिंह, डॉ स्नेहा दोहरे, अरुणा मल्ल, आर. सी. वर्मा सहित विश्वविद्यालय के लगभग 20 शिक्षकों एवं 50 छात्रों द्वारा कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, पंतनगर में कुल 100 पौधे लगाये गये। डॉ आर. एस. जादौन, प्रांत संरक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने एवं उनका पोषण करने का अनुरोध किया गया। सभी ने हर्षो उल्लास के साथ हरित यज्ञ में प्रतिभाग किया तथा वृक्ष लगाने एवं उनका पोषण तथा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने अपने संदेश में इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने हरित यज्ञ में सम्मिलित सभी उपस्थिति का आभार जताते हुए भविष्य में भी पर्यावरण चेतना के कार्यक्रमों की आशा जताई।



