UK : हल्द्वानी में UKD ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और UKD के संस्थापक डॉ डीडी पंत  को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • यूकेडी जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान के नेतृत्व में मानवाधिकार रक्षा अभियान के संयोजक यतीश पंत, बची सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर पंत पार्क में पौधारोपण किया गया
  • कुमाऊं यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति भी थे डॉ पन्त 

हल्द्वानीउत्तराखंड क्रांति दल #UKD नैनीताल, हल्द्वानी की जिला इकाई और प्रदेश के संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज 14 अगस्त को पंत पार्क में पौधारोपण और माल्यार्पण कर प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद् उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक डॉ डीडी पंत  को श्रद्धांजलि अर्पित की।यूकेडी जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान के नेतृत्व में मानवाधिकार रक्षा अभियान के संयोजक यतीश पंत, बची सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर पंत पार्क में पौधारोपण किया गया।

DR. DD PANT
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि स्व.डीडी पंत एक महान वैज्ञानिक,शिक्षाविद् और राजनैतिक चेतना संपन्न विद्वान थे।पिथौरागढ़ जिले के जखेडा, देवराडी पंत में जन्मे  पंत  ने कुमाऊं विश्व विद्यालय में अपनी सेवाएं दी.   3 बार पंत रेज की थ्योरी पर नोबल पुरस्कार के लायक योग्यता हासिल की।उनकी पीड़ा ग्रामीण पर्वतीय उत्तराखंड के लोगों, जल, जंगल, जमीन और हिमालय को लेकर रही।जिसका समाधान पृथक पर्वतीय राज्य की मांग से ही संभव हो सकता था।उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना कर अनेक योग्य युवाओं को दल की बागडोर सौंपी।गांधी विचार पर आधारित जीवन शैली पर विश्वास करने वाले डॉक्टर पंत जी बेहद सादगी वाले जीवन के लिए प्रसिद्ध थे।आज जब 26 साल उत्तराखंड राज्य बने हो गए तो पिछली लंबी संघर्ष यात्रा पर  नजर डालेंगे तो राज्य के पर्वतीय भूभाग के साथ उपेक्षा और अन्याय ही हुआ है।पृथक पर्वतीय राज्य की अवधारणा को धता बताते हुए राष्ट्रीय पार्टियों ने इस राज्य को नौकरशाहों, नेताओं और दलालों की चरागाह बनाकर रख दिया है।प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता बची सिंह बिष्ट ने कहा कि घोर निराशा के इस समय में डा पंत  के विचार हमको दिशा दिखाते हैं।
मानव रक्षा अभियान के संयोजक यतीश पंत ने कहा कि राज्य अपनी अवधारणा से कहीं अलग चला गया है।यदि राज्य अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों पर कायम रखना है तो ग्रामीण उत्तराखंड पर विशेष नीति बनाने की आवश्यकता होगी।जिसे वही बना सकते हैं जो इस राज्य की पीड़ा के भागीदार हैं।इस दौरान,  तमाम साथियों ने डीडी पंत अमर रहें, प्रदेश लूटने वालो दूर हटो जैसे नारों के बीच साझा पौधारोपण कर अपने संस्थापक के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल #उक्रांद  के  श्याम सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, पार्षद रवि वाल्मीकि, भुवन जोशी, नीरज बिष्ट, कुलदीप बोरा, (युवा प्रकोष्ठ) भुवन सिंह बिष्ट, उत्तम बिष्ट,प्रमोद सती, राजीव लोचन,गंगा सिंह मेहरा, अंकित नगदली, दिनेश बिष्ट, महेश तिवारी आदि कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
ALSO READ:  ऋषिकेश : घर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा निकल गई

Related Articles

हिन्दी English