UK : गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मना शंकराचार्य समाधि संस्थान जनार्दन आश्रम दण्डी बाड़ा मायाकुंड में

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : दिनांक 29/07/2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर्व शंकराचार्य समाधि संस्थान जनार्दन आश्रम दण्डी बाड़ा मायाकुंड में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में प्रातः गणेशादि पंचांग पूजन, गुरु पादुका पूजन, एवं ब्रह्मलीन शंकराचार्य पूज्य गुरुदेव ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी माधवाश्रम महाराज की समाधि का पूजन संत महात्माओं की उपस्थिति में सभी भक्तों द्वारा किया गया ।इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए पूज्य केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व का सनातन धर्म में विशेष महत्व है इस अवसर पर काशी से आए हुए दंडी स्वामी अनिरुद्धनन्द महाराज ने व्यास पूर्णिमा पर अपने वक्तव्य में हमारे जीवन में गुरु के स्थान का महत्व बताया।
जिसको सभी भक्तों ने बड़ी की श्रद्धा और भाव के साथ श्रवण किया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम महापौर शंभू पासवान महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व महापौर नगर निगम ऋषिकेश अनिता मंमगाई, माधवी गुप्ता, समाज सेवी लक्ष्मण सिंह चौहान, संजय शास्त्री शैलेंद्र मिश्रा एल पी पुरोहित डॉ जनार्दन कैरवान, जितेंद्र भट्ट गंगाराम व्यास भगवती भट्ट शंकरमणि भट्ट मुकेश थपलियाल एवं समस्त भक्त जन उपस्थित रहे।



