UK : मधुबन आश्रम में श्री जन्माष्टमी पर्व पर समूह गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं हुई आयोजित, संतों ने भी दिया आध्यात्मिक ज्ञान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कैलाशगेट स्थित मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संदर्भ में  समूह गायन जूनियर सीनियर सोलो नृत्य जूनियर सीनियर एकल नृत्य सब जूनियर फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता आयोजित की गई। गुरुवार को पहले हुई प्रतियोगिता और आज की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन आश्रम परमाध्यक्ष   परमानंद दास जी महाराज मुनि की रेती ढालवाला नगर पालिका मुनि की रेती ढiलवाला अध्यक्ष नीलम बिजलवाण,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश  दीप शर्मा  समाजसेवी  उद्योगपति  अशोक अग्रवाल   नरेश अरोड़ा  ने संयुक्त रूप से किया ।  संध्याकालीन में ऋषिकेश के संत महात्मा श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री कृष्णचार्य जी महाराज 1000 श्री दयाराम दास जी महाराज श्री रवि पन्ना शास्त्री जी मनोजपन्ना जी श्री ईश्वर दास जी ने आकर बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान दिया । सभी बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट भी दिए गए। 4 अगस्त को जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।  कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी  सूर्य चंद्र चौहान  समाजसेवी उद्योगपति  चंद्रवीर पोखरियाल  पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका ढiलवाला मुनि की रेती  शिव मूर्ति कंडवाल  सुनील कंडवाल  इत्यादि लोग भी उपस्थित हुए।

ALSO READ:  UK :दीपिका हरियाणा से हुई गिरफ्तार, प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही थी ईनामी अभियुक्ता
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English