UK :अच्छा फैसला, बागेश्वर नगर पालिका बोर्ड ने किन्नरों के लिए नेग की राशि निर्धारित की, जानें

ADVERTISEMENTS
बागेश्वर : नगर पालिका बोर्ड ने किन्नरों के लिए नेग की राशि निर्धारित कर दी है। बड़े शुभ कार्यों जैसे विवाह आदि के लिए ₹5,100 और छोटे शुभ कार्यों के लिए ₹2,100 नेग तय किया गया है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्धारित राशि से ज्यादा नेग मांगने पर ₹10,000 तक जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। विवाह पर ₹5,100 और जन्म पर ₹2,100 की राशि तय की गई है।
यह फैसला उन परिवारों के लिए राहत देने वाला हो सकता है जो नेग की मांग को लेकर होने वाले विवाद या दबाव से परेशान होते हैं। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है—इस व्यवस्था को जमीन पर लागू कौन करेगा और शिकायत मिलने पर कार्रवाई कितनी जल्दी होगी? किसी भी समुदाय का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन आम परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव भी नहीं होना चाहिए। अगर नगर पालिका ने नियम बनाया है तो इसकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और शिकायत की स्थिति में प्रभावी कार्रवाई करना भी जरूरी है।बागेश्वर के लोगों के लिए यह जानकारी जरूर शेयर करें, ताकि हर परिवार को अपने अधिकार और तय राशि की जानकारी हो।



