UK :गुमशुदा युवती को गैरसैंण पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली : दिनांक 06 अगस्त 2026 को वादी द्वारा थाना गैरसैंण में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी बहन सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना गैरसैंण पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी क्रमांक 07/26 पंजीकृत किया गया तथा गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार सुराग जुटाते हुए विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक प्रयास किए गए। पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को गुमशुदा महिला को रसोई गाड़, गैरसैंण से सकुशल बरामद कर लिया गया।पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बहन को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गैरसैंण पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

Related Articles

हिन्दी English