UK :क्षेत्रीय एथलेटिक्स में ऋषिकेश के सरस्वती विद्या मंदिर का परचम, विवेक कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS
- पदक विजेताओं को प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने किया सम्मानित, विवेक का अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयन
ऋषिकेश : रानीपुर, हरिद्वार में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उत्तराखंड प्रांत का नाम रोशन किया।
अंडर-19 ऊंची कूद में विवेक कुमार ने स्वर्ण पदक, लंबी कूद में तपस नकोटी ने रजत पदक तथा अभिषेक सिंह ने 110 मीटर बाधा दौड़ और 4×100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में कृष्णा सिंह ने 100 मीटर दौड़ एवं 4×100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विवेक कुमार का चयन 1 से 4 नवंबर 2026 तक गाजियाबाद में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजय पाल तथा प्रांत संगठन मंत्री सुनील तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने पदक विजेताओं को मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही खेल शिक्षक रविन्द्र सिंह परमार एवं अजीत रावत को पटका पहनाकर उनके योगदान की सराहना की।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नागेन्द्र पोखरियाल, नरेन्द्र खुराना, सतीश चौहान, लक्ष्मी चौहान सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।





