UK : आयुर्वेद और वैश्विक वेलनेस के क्षेत्र में डॉ डी के श्रीवास्तव को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. धनंजय कुमार श्रीवास्तव को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा Certificate of World Record से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें आयुर्वेद, वैश्विक वेलनेस शिक्षा और मानव सेवा में उनके 28 वर्षों के समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. श्रीवास्तव, नवजीवनम आयुर्वेदा इंस्टिट्यूट्स के माध्यम से निरंतर स्वास्थ्य संवर्धन, रोग-निवारण और जीवनशैली सुधार के लिए कार्यरत हैं। वे वर्ष 2008 से एक ग्लोबल वेलनेस स्पीकर के रूप में विश्व के अनेक देशों स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया,जर्मनी, स्पेन , स्लोवाकिया , रूस , स्वीडन , हंगरी , चेक रिपब्लिक, संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर इत्यादि देशों में आयुर्वेदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वे यूरोपियन एजुकेशन फॉर आयुर्वेदा के सदस्य तथा आयुष विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत राज्य संयोजक (DKPP) के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश: एकल मार्ग की बैठक में बनी सहमति, रूट चार्ट के आंकलन के बाद होगा वाहनों का संचालन

सम्मान-पत्र में उनके समग्र उपचार (Holistic Healing), वेलनेस शिक्षा और मानवता की सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल डॉ. श्रीवास्तव की व्यक्तिगत साधना और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि भारतीय आयुर्वेद की वैश्विक स्वीकार्यता और विश्वसनीयता को भी सुदृढ़ करती है।

ALSO READ:  UK : ‘सांझ-ए-भक्ति’ ने ऋषिकेश में बिखेरी आध्यात्मिकता और संगीत की अनूठी छटा

इस अवसर पर डॉ. धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा, यह सम्मान आयुर्वेद की शक्ति और उसकी सार्वभौमिक उपयोगिता का सम्मान है। मेरा संकल्प है कि मैं आयुर्वेदिक विज्ञान के माध्यम से विश्व को स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन की दिशा में प्रेरित करता रहूँ।”जब भारत 🇮🇳 का आयुर्वेद अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होता है तो ऐसा लगता है कि जैसे ऋषियों की परंपरा आज भी जीवित है । यह विश्व रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और सतत व्यावसायिक विकास (CPD) के वैश्विक मानकों के अनुरूप है।

Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English