UK: सितम्बर माह का वेतन रोकने के डीएम नैनीताल ने दिए निर्देश, जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्षों का माह 
  • विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य
नैनीताल :नैनीताल। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी/अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवम् जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची/प्रमाण-पत्र के आधार पर ही संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष के माह सितम्बर, 2026 के वेतन का आहरण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का वांछित विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध नहीं कराया गया है, उनका माह सितम्बर, 2026 का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट के माध्यम से तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

Related Articles

हिन्दी English