UK : डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री की होगी महत्वपूर्ण भूमिका! डीएम
  • फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की पहचान एंव उनकी भूमि से सम्बन्धित निर्धारित विवरणों का होगा डिजिटल अभिलेखीकरण! डीएम

हल्द्वानी :जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की “डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन” के अन्तर्गत एग्रीस्टैग के तहत कृषकों की फार्मर आइडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की पहचान एंव उनकी भूमि से सम्बन्धित निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जा रहा है। जिससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने तथा योजनाओं के लाभ वितरण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार

उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाईयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहा कि कृषक फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को समझते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु अपने निकटवर्ती कृषि उद्यान, सहाकारिता विभाग के कार्यालय एवं सी०एस०सी० सेन्टर से सम्पर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। आसपास के अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सकेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कृषकों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में सुविधा होगी।

ALSO READ:  UK : UKD ने मेघा पेटशाली को नैनीताल जिला महामंत्री नियुक्त किया

जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को सफल बनाएं और कृषि क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं तकनीक सक्षम बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English