UK : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में संविधान दिवस मनाया गया

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला (ऋषिकेश) में 26 नवम्बर को संविधान दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिन हमें भारतीय संविधान के निर्माण और उसके मूल्यों की याद दिलाता है। डॉ० भीमराव अम्बेडकर और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विचार साझा किया गया। इस आयोजन से सभी छात्र-छात्राओं को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की समझ मिली। अंत में स्कूल के निदेशक डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय जी और प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर प्रसाद सेमवाल जी ने सभी को संविधान के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






