HR : रोहतक में ढाबे पर खाना खा रहे लोगों पर फायरिंग, 4 की हत्या
हरियाणा गैंगवार का गढ़ बनता जा रहा है, या तो ऐसे अपराधी निकल रहे हैं राज्य या फिर इस तरह की घटना

दिल दहलाने वाली वारदात रोहतक, हरियाणा की है. मिलन ढाबे पर फायरिंग हुई है बुधवार देर रात. चार लोगों की मौत हो गयी. तीन की मौत टेबल पर हो गयी जबकि एक का बदमाशों ने पीछा कर गोली मार कर हत्या कर दी. खुनी गैंगवार से हडकंप मचा हुआ है. पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में लग चुकी है. चार युवकों में तीन डीघल गाँव के बताये जा रहे हैं एक बेरी का है.
मृतकों में रिंकू पुत्र जगबीर, निवासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल , गन्जू, निवासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर निवासी बेरी क्षेत्र का शामिल है. यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई है.घटना में ५० से ज्यादा राउंड फायर किये गए. पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार पांच हथियारबंद बदमाश पहुचे थे. आरोपितों ने खाना खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़ मच गई. जान बचाने के लिए लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए.
वारदात के बाद हथियार लहराते हुए कई मिनट तक मौके पर घूमते रहे बदमाश और फिर मौके से भाग गए. वारदात के बाद रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर और एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.
वहीं सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से मौके पर पहुंचकर छानबीन की. इस वारदात को भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. हालाँकि पुलिस अभी जांच कर रही है. उसके बाद ही पता चल पायेगा यह गैंगवार है या नहीं…..वहीँ ऋषिकांत, रोहतक डीएसपी के मुताबिक़, कल रात कुछ लोग एक ढाबे पर आए थे। उन पर गोलीबारी की गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कोई घायल नहीं हुआ है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह गैंगवार है या नहीं, यह जांच का विषय है। हमने इस मामले के लिए कई टीमें लगाई हैं और हमें जल्द ही कोई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है..





