UK :पशुपालकों को राहत…पशुक्षति के 588 मामलों में 1.96 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पशुपालकों को राहत: पशुक्षति के 588 मामलों में 1.96 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित
  • जनता दर्शन में लंबित प्रकरण का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने वन विभाग को दिए थे कार्रवाई के निर्देश
  • संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, निगरानी और एहतियाती उपायों पर भी जोर

पौड़ी : वन्यजीवों से पशुधन की क्षति होने पर प्रभावित पशुपालकों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए वन विभाग द्वारा मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में पिछले दस दिनों के दौरान पशुक्षति के 588 मामलों में प्रभावित पशुपालकों को कुल 1 करोड़ 96 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि मुआवजे के रूप में वितरित की गई है। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रभावित पशुपालकों को राहत उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने भी विशेष संवेदनशीलता दिखाई है। जनता दर्शन कार्यक्रम में वर्ष 2024 के एक लंबित प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को संबंधित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराते हुए अन्य लंबित मामलों में भी सूची बनाते हुए तत्काल मुआवजा वितरण के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि वन्यजीवों से पशुधन की क्षति होने पर प्रभावित परिवारों को समयबद्ध आर्थिक सहायता मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियाती उपायों को प्रभावी बनाने और वन विभाग को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश SVMC में 138 माताओं को मिला कमला नेहरू पुरस्कार, प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और प्रभावित पशुपालकों को समय पर राहत देने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी, झाड़ी कटान, सोलर एवं फॉक्स लाइट लगाने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने जैसे एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, पशुधन क्षति के मामलों में जांच एवं आकलन के बाद पात्र पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English