UK : रायवाला में गांजे के साथ २ गिरफ्तार, स्कूटी सीज

ADVERTISEMENTS
- कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा स्कुटी संख्या UK14P-0392 से परिवहन करते 8.688 कि0ग्रा0 अवैध गांजे के साथ 02 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चैकिंग एवं धरपकड़ हेतु जारी निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में वर्तमान में जारी आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में दिनांक 24.11.2026 को पुलिस टीम एच0पी0 पेट्रोल पप्प के पास चैकिंग कर रहे थे.
तभी हरिद्वार की ओर से एक स्कूटी आती दिखाई दी जो पुलिस टीम को देखकर पिछे मुडकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नही रुके जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेर घोटकर पकड लिया पकडे गये व्यक्तियो से नाम पुछने पर उन्होने अपना नाम 1- प्रवीण पुत्र प्यारे लाल निवासी वार्ड न0 14 बनखण्डी ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 40 वर्ष 2-अजय कुमार पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड न0 14 बनखण्डी ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष बताया । स्कुटी पर बीच मे रखे कट्टे को खोलकर चैक किया गया तो उसमे 8.688 कि0ग्रा अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 202/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act बनाम प्रवीण आदि पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। कोतवाली रायवाला पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी व धर-पकड हेतु अभियान लगातार जारी है।
पूछताछ विवरण अभियुक्त
अभियुक्त प्रवीण पुत्र प्यारे लाल निवासी वार्ड न0 14 बनखण्डी ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 40 वर्ष ने पुछने पर बताया की सर मै पहले ऋषिकेश में शराब बेचने का काम करता था जिसमें में पहले भी जेल गया था । अब में पुताई व प्रोटिन बेचने का काम करता हूँ । मेरे परिवार में मेरी माँ तथा हम सात भाई- बहन है । हम सभी शादी शुदा है । हम सब भाई बहन अलग – अलग रहते है । । मेरे पुताई के काम से मेरे परिवार के खर्च के लिए पूरी आमदनी नही हो पाती है । जिससे घर का खर्च नही चल पाता है । मुझे मेरे जीजा व दोस्तो ने बताया कि गांजा बेचने में काफी आमदनी है तो मै भी गांजा बेचने के लिए अपने दोस्त अजय को साथ लेकर जवाहर नगर मेरठ से अजय नाम के व्यक्ति से यह गांजा 32000 में लेकर आये थे । अजय भी 32000/- का गांजा वही से लाया था। यह माल हम 100- 200 की पुडिया बनाकर ऋषिकेश में टूरिस्टो को बेच देते है । साहब गलती हो गयी माफ कर दो
माल बरामदगी-
1 – 01 सफेद प्लास्टीक के कट्टे मे 4.434 कि0ग्रा0 अवैध गांजा
2- 01 सफेद प्लास्टीक के कट्टे मे 4.254 कि0ग्रा0 अवैध गांजा
3- 01 स्कुटी वाहन संख्या UK14P-0392 यामाहा काला रंग ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- प्रवीण पुत्र प्यारे लाल निवासी वार्ड न0 14 बनखण्डी ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 40 वर्ष
2- अजय कुमार पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड न0 14 बनखण्डी ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखण्ड व बाहरी राज्यो से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 मुकेश कुमार
2-का0 304 प्रवीण
3-कानि0 1696 विश्वा
4-कानि0 SOG –नवनीत
5-कानि0 SOG-सोनी
6-कानि0 SOG-कुलदीप
7-कानि0 SOG-विपिन सैनी





