UK :कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित विघ्नेश, सर्वेश एवं यश को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : दिनांक 10/9/2026 को कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला ने साथियों सहित विधानसभा ऋषिकेश के होनहार युवाओं के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के गौरवशाली पद की परिक्षण के उपरांत ऋषिकेश में अपने घर पर पहुंचने पर ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र निवासी लेफ्टिनेंट विघ्नेश अरोड़ा, यश उप्पल एवं ठाकुरपुर ग्राम निवासी सर्वेश रतूड़ी को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचना दोनों युवाओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, रमोला ने विघ्नेश, सर्वेश एवं यश और उनके परिजनों को इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके सफल, उज्ज्वल एवं गौरवपूर्ण भविष्य की कामना की, साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि दोनों युवा भारतीय सेना में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र एवं प्रदेश का गौरव निरंतर बढ़ाएंगे।मोके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हर्षपति सेमवाल, पार्षद दल नेता देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद सिमरन उप्पल, पूर्व पार्षद बृजपाल राणा, अमित उप्पल, सागर गर्ग, हिमांशु कश्यप, शैलेश भण्डारी, अमनदीप, नागेंद्र सिंह, परिजन गगन उप्पल, गोपाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे ।
ALSO READ:  UK :लालकुवां विधानसभा में बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार के घर पहुंचे, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English