UK : कांग्रेस डिप्रेशन में चली गयी है, न्याय यात्रा फ्लॉप शो : अनिल कपूर डब्बू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी :  उत्तराखंड मंडी बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कपूर डब्बू ने कांग्रेस द्वारा निकाली यात्रा को बफ्लॉप शो करार दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यात्रा के दौरान आपस में जिस प्रकार नेताओं में जुटे चप्पल चल रहे हैं. उससे लगता है कि कांग्रेस पूरी तरह हताश हो चुकी है.
डॉक्टर कपूर ने कहा कि आज जिस प्रकार कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा द्वारा रुद्रपुर में शहीदों को माला पहनाते हुए शहीदों का अपमान किया गया. वह कांग्रेस की मानसिकता को साबित करता है. डॉ कपूर ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दिशा निर्देशन में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस प्रकार उत्तराखंड की जनता के हित में फैसला ले रहे हैं. उधम सिंह नगर में किच्छा में एम्स नए उद्योगों की स्थापना जमरानी डाम जैसी बड़ी परियोजनाएं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का  काम प्रारंभ जैसे कार्य शुरू किये है. इस प्रकार महिलाओं के लिए योजनाएं यू सी सी और नक़ल विरोधी कानून और सर्वाधिक नौकरियां देकर जिस प्रकार प्रदेश को देश का सबसे प्रदेश बनाने का काम कर रहे है. उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी ने प्रदेश में एक वर्ग द्वारा कब्जाई भूमि को मुक्त कराया है. उत्तराखंड में भय मुक्त वातावरण दिया है. उससे कांग्रेस डिप्रेशन की स्थिति में चली गई है. उत्तराखंड की देवतुल्य जनता कांग्रेस की नौटंकी को जानती है. कांग्रेस के पुराने कार्यकाल को जनता ने अच्छी तरह देखा है. पड़ोसी राज्य हिमाचल में आज कांग्रेस की सरकार में वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है. डॉक्टर डब्बू ने कांग्रेस के नेताओं से कहा की प्रदेश में झूठा माहौल बनाने के स्थान पर नौटंकी बंद कर उत्तराखंड के विकास में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए. क्योंकि पूरे देश में जनता ने कांग्रेस क़े भ्रष्ट नेतृत्व को नकार दिया है.

Related Articles

हिन्दी English