UK :आयुक्त ने कुमाऊं क्षेत्र की सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढा मुक्त और सुगम बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए

पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत आने वाली लगभग 1500 किमी सडकें गडडा होनी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि 168 किमी सडकों पर पंेच वर्क एवं हॉमिक्स होना है
  • जिसके अन्तर्गत 36 किमी में कार्य पूर्ण हो चुका है शेष 132 किमी सडकों पर कार्य वर्षाकाल के पश्चात प्रारम्भ किया जायेगा
हल्द्वानी : आयुक्त /सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को  कुमाऊं मण्डल में सडकों को गड्डा मुक्त किये जाने हेतु लोनिवि,एनएच,पीएमजीएसवाई,यू.यू.एस.डी.ए,नगर निगम आदि विभागों के साथ समीक्षा कर मानसून के बाद कुमाऊं क्षेत्र की सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढा मुक्त और सुगम बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए तय की गई समय सीमा (15 अक्टूबर) के भीतर सभी कार्य गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरे हों कार्याें में कोताही होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।आयुक्त ने निर्देश दिये कि केवल गड्ढों को औपचारिकता के लिए न भरा जाए, बल्कि पैचवर्क और पुनर्निर्माण का काम ऐसा हो जो लंबे समय तक टिक सके। पहाड़ी क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ-साथ संपर्क और ग्रामीण सड़कों को भी दुरुस्त करना भी सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि ने बताया कि जनपद नैनीताल में मुख्य राजमार्ग एवं मुख्य जिला मार्ग सडको की संख्या 36 है जो गड्डा युक्त है जिसकी लम्बाई 992 किमी है टेंडर हो गये हैं, 992 किमी के सापेक्ष 303 किमी की सडकों को गडडा मुक्त कर दिया गया है शेष सडकों में पेंचवर्क एवं हॉटमिक्स कार्य वर्षाकाल के पश्चात किया जायेगा। इसके साथ ही मण्डल की अल्मोडा जनपद में 67, बागेश्वर जनपद में 22,पिथौरागढ में 36 तथा चम्पावत जनपद में 23 सडकें गड्डा मुक्त होनी है। मण्डल की सभी सडकों के टेंडर हो गये है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। बैठक में अधीक्षण अभिंयता पीएमजीएसवाई ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत आने वाली लगभग 1500 किमी सडकें गडडा होनी है जिसके अन्तर्गत 58 किमी सडकें गडडा मुक्त हो चुकी है शेष सडकों पर कार्य गतिमान है। 
अधीक्षण अभियंता यूयूएसडीए को समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिये है…हल्द्वानी शहर में यूयूएसडीए के द्वारा जो कार्य किये जा रहे है उन पर असंतोष व्यक्त करते हुये आयुक्त ने निर्देश दिये कि शहर की सड़कों पर सीवर और पेयजल लाइन डालने का काम एक साथ पूरा करने के बजाय टुकड़ों में किया जाए.  साथ ही जिस हिस्से या टुकड़े में लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाए.  उस मार्ग को तुरंत ठीक (दुरुस्त) किया जाए। उन्होंने कहा कि मार्ग को ठीक करने के बाद ही अगले हिस्से में आगे का कार्य शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो…समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि हल्द्वानी शहर के आन्तरिक 80 किमी मार्ग गडडा युक्त है जिसमें से 8 किमी मार्ग में पेंच वर्क पूर्ण लिया गया है। उन्होंने बताया आवास विकास, राजपुरा एवं बनभूपुरा क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सडकों का टेंडर प्रकिया पूर्ण हो चुकी है शीघ्र ही इन सडकों पर हॉमिक्स एवं पेंच वर्क कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि 168 किमी सडकों पर पंेच वर्क एवं हॉमिक्स होना है जिसके अन्तर्गत 36 किमी में कार्य पूर्ण हो चुका है शेष 132 किमी सडकों पर कार्य वर्षाकाल के पश्चात प्रारम्भ किया जायेगा। बैठक में एनएच, लोनिवि, यूयूएसडीए,नगर निगम, पीएमजीएसवाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English