UK : मुख्यमंत्री धामी 25 सितम्बर को हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे, ये है कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितम्बर को पूर्वाह्न 10:50 बजे लोहियाहेड हैलीपेड से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:10 बजे नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान काठगोदाम पहुंचेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11:30 बजे होटल आईटीसी फॉर्चून वाकवे मॉल पहुंचकर जागरण फोरम कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होटल आईटीसी फॉर्चून वाकवे मॉल से अपराह्न् 1:20 बजे प्रस्थान कर अपराह्न् 1:30 बजे  नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान काठगोदाम पहुंचेंगे तथा अपराह्न 1:40 बजे नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English