UK : ज्योलीकोट में जलजनित रोग मामला, CDO पहुंचे पीड़ित लोगों का हाल जानने, निरिक्षण भी किया

मामले में अब तक ३ लोगों की मौत हो चुकी है, कई एडमिट हैं अलग अलग हॉस्पिटल में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी : मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने गुरुवार को ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोग से पीड़ित उन लोगों का हाल-चाल जाना, जो उपचार के लिए हल्द्वानी शहर के विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती हैं। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सालयों में उपलब्ध उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकरी ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, वात्सल्य मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल तथा चंदन हॉस्पिटल का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान सभी चिकित्सालयों के चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को इन चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मिले ताकि वह शीघ्र स्वस्थ हों।  मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड की सुविधा निर्धारित है, मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उन्हीं चिकित्सालयों में रेफर करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो।     निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English