UK : असम राइफल्स के मेजर सहित 10 जवानों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

चमोली : उत्तराखंड पुलिस के साथ विवाद होने के बाद मारपीट करने के आरोप में असम राइफल्स के मेजर सहित १० जवानों के खिलाफ चमोली पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है. मामला माणा इलाके का है. रेजिमेंट के अधिकारी भी मामले के बाद शक्रिय हो गए हैं वे भी जाँच कर रहे हैं.
शनिवार देर शाम का मामला है. चीन सीमा के पास बवाल हो गया. उत्तराखंड पुलिस ने असम राइफल्स के मेजर और १० से अधिक जवानों पर मुक़दमा दर्ज किया है. आरोप है की बॉर्डर के पास स्थित देश के पहले गाँव माणा में पुलिस वालों और जवानों के बीच मारपीट हो गयी थी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सूचना के मुताबिक, विवाद मेजर के वाहन रोकने को लेकर शुरू हुआ. पुलिस कांस्टेबल विजय सिंह की तहरीर पर मेजर अनमोल प्रीत और १० साथी जवानों के विरुद्ध बद्रीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. देर शाम पुलिस बैरीकेडिंग कर जांच कर रही थी. कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण जाम जैसी स्थित हो रखी थी. इसी दौरान 64 इंजीनियरिंग असम राइफल्स के मेजर अनमोल प्रीत अपने वाहन से पहुंचे. वाहनों के कागज़ चेकिंग में हो रही देरी को लेकर मेजर और ड्यूटी पर तैनात होम गर्द के जवान के बीच तीखी बहस होने लगी. उसके बाद मेजर जवानों के साथ चले गए. कुछ देर बाद अन्य जवानों के साथ लौटे और होमगार्ड के मारपीट कर दी. सूचना मिलने पर बद्रीनाथ थाने SI और एक जवान मौके पर पहुंचे. आरोप है, मेजर और जवानों ने पुलिस के साथ मारपीट भी की. उसके बाद जवान वहां से चले गए. वहीँ पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
चमोली जिले के एसपी सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक़, मारपीट में मेजर सहित अन्य जवानों के विरुद्ध FIR दर्ज की गयी है. असम राइफल्स का पक्ष जानने के लिए उनके उच्च अधिकारियों से वार्ता हो रही है. लेकिन इस तरह की घटना होनी नहीं चाहिए. दोनों पक्ष ऐसे दुर्गम इलाके में ड्यूटी दे रहे हैं और देश और समाज की सेवा के लिए तैनात हैं.



