UK: ब्रह्माकुमारीज, ऋषिकेश द्वारा आयोजित “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” कार्यक्रम में पहुंचे मेयर शम्भू पासवान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प जरूरी: मेयर शंभू पासवान
ऋषिकेश :  नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज, ऋषिकेश द्वारा आयोजित “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त अंकिता जोशी, पार्षद दिनेश रावत एवं पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा यह अभियान समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे अभियानों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से इस अभियान से जुड़कर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
ALSO READ:  UK : नैनीताल जनपद  को बड़ी सौगात : दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं में से एक को NHAI से विधिवत और दूसरे को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English