UK :भाजपा के “सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : अध्यक्ष, भारत विकास परिषद, योग नगरी ऋषिकेश, जिला अध्यक्ष और प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और युवा नेता भाजपा के पवन शर्मा ने रायवाला में मंगलवार को एक कार्यक्रम में शिरकत की. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, भारतीय जनता पार्टी के “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अवसर मिला। वर्ष 2026 में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित आंगनवाड़ी बहनों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद कर सेवा, संस्कार, पोषण एवं बाल विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाना ही इस प्रकार के कार्यक्रमों की सार्थकता है।इस अवसर पर सीता देवी, बीना गोठियाल (सहायिका), महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना बेंगवाल, उपाध्यक्ष कमलेश भंडारी, सदस्य अनीता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य उमा जोशी, कोषाध्यक्ष सरस्वती अधिकारी एवं सचिव रेखलता थापा सहित सभी सम्मानित बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को और भी आत्मीय बना दिया। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।



