UK: धर्म नगरी ऋषिकेश में अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन 20 से 27 सितंबर तक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : धर्म नगरी ऋषिकेश में विश्वशांति जनकल्याण आध्यात्मिक वृद्धि हेतु अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मायाकुंड स्थिति शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान जनार्दन आश्रम दंडी बाड़ा ऋषिकेश में सप्त दिवसीय अतिरुद्र 20 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। महापुरुषों की पुण्य स्मृति एवं दिव्य चातुर्मास्य व्रत के समापन के मौके पर यह यज्ञ किया जा रहा है।

आश्रम के प्रबंधक ब्रह्मचारी केशव स्वरूप महाराज जी ने बताया कि पूज्य दंडी स्वामी श्री अनिरुद्धानन्द तीर्थ जी के चातुर्मास व्रत समापन पर धर्मसंघ के महापुरुषों को स्मरण करने हेतु या अतिरुद्र महायज्ञ का दिव्य अनुष्ठान 81 वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा संपन्न किया जाएगा,उन्होंने बताया कि यज्ञ में काशी,नागपुर एवं ऋषिकेश वैदिक ब्राह्मण इस यज्ञ को सम्पन्न कराएंगे।उन्होंने बताया कि यज्ञ पूर्ण रूप से शास्त्रीय विधि विधान से आयोजित किया जा रहा जिसमें यज्ञ में प्रतिभाग करने वाले ब्राह्मणों एवं यजमानों को भी शास्त्रों के कड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है,विशेष पांच कुण्डों में केवल निर्धारित वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा ही आहुतियां दी जाएंगे,एवं सामान्य जनों हेतु भी एक यज्ञ कुण्ड का निर्माण किया गया है, जिसमें पवित्रता से सभी लोग आहुतियां दे सकते हैं।

ALSO READ:  हल्द्वानी :SIR-2026 के संबंध में साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई, जानें क्या हुआ 

उन्होंने यह भी बताया कि अतिरुद्र महायज्ञ के अवसर पर नित्य भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है,एवं साथ ही साथ महायज्ञ में कही पूज्य सन्तों के दर्शन एवं आशीर्वचनों का लाभ भी प्राप्त होगा, भरत नारायण की पवित्र भूमि ऋषिकेश में इस प्रकार के यज्ञ से विश्व में शांति हो,जगत का कल्याण एवं मानव मात्र के अभ्युदय तथा आध्यात्मिक वृद्धि ही इस यज्ञ के आयोजन का कारण है।

Related Articles

हिन्दी English