UK : ऋषिकेश में ABVP प्रत्याशी प्रियांशु कुमाई का चुनाव कार्यालय खुला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :हरिद्वार रोड पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकृत प्रत्याशी प्रियांशु कुमाई के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन उनकी माताजी सजनी देवी और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रियांशु कुमाई की माता सजनी देवी ने कहा कि उनके पुत्र का छात्र संघ में आने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करना और समाज सेवा करना है। वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने छात्रों की समस्याओं को हल किया है उसी तरह से वह प्रियांशु कुमाई के रूप में छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देकर उनका समाधान करना चाहते हैं।  साथ ही उनका उद्देश्य यह भी है कि जो कुछ कार्य वह अपने कार्यकाल में पूर्ण नहीं कर पाए, छात्र हित में प्रियांशु कुमाई निरंतर छात्रों की समस्या के लिए प्रयास करता रहेगा। यहां पर प्रवेश प्रक्रिया आसान की जाए छात्र संख्या को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए सभी कोर्सों में सीटों की संख्या अधिक बढ़ानी चाहिए।ताकि छात्र-छात्राओं को ऋषिकेश के बाहर न जाना पड़े।उनकी पढ़ाई यहीं पर घर के नजदीक ही हो जाए।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, मेयर शंभू पासवान,राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा, कृष्ण कुमार सिंघल,प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट,रविंद्र राणा,मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी,सुरेंद्र सिंह सुमन, पंकज जुगुलान,चमन पोखरियाल, कविता शाह, साक्षी तिवारी, निहारिका,, इंद्र कुमार गोदवानी,कपिल गुप्ता,राजू शर्मा राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,विकास अग्रवाल, विकास शाही, उत्तम सिंह,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English