UK : नैनीताल जिले में उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर/एम्पलीफायर) के विरुद्ध व्यापक अभियान चला

ADVERTISEMENTS
- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान
नैनीताल पुलिस का जिलेभर में सघन एक्शन — नियमों का उल्लंघन करने वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाई की गयी. सर्वोच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपदभर में उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर/एम्पलीफायर) के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान की प्रमुख कार्रवाई-
115 मंदिर, 45 मस्जिद, 08 गुरुद्वारे एवं 06 चर्च सहित विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग।
नैनीताल पुलिस की अपील:
बिना अनुमति या निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तीव्रता पर लाउडस्पीकर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



