UK : हल्द्वानी डकैती प्रकरण में 4 और आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नैनीताल जिले के  हल्द्वानी डकैती प्रकरण में SSP नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 04 और आरोपी गिरफ्तार। हथियारबंद डकैती में शामिल 04 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं. जिनमें यश सिडाना को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अमनदीप सिंह व शिवराज सिंह को DND फ्लाईओवर, जैतपुर मोड़, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और  अफजल मलिक को किच्छा से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त आरोपियों से 04 अवैध तमंचे व 07 जिंदा कारतूस, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त क्रेटा व स्कॉर्पियो बरामद किया गया। अन्य फरार/वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम को SSP नैनीताल द्वारा ₹2,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दें, हल्द्वानी के गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों ने ऑफिस और गैराज में धावा बोलकर करीब आठ लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन-अंगूठी समेत लाखों का सामान लूट लिया था. उसके बाद पुलिस ने 21 अगस्त को वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

Related Articles

हिन्दी English