हरिद्वार नगर निगम स्टोर में चोरी के आरोप में निगम के दो कर्मचारी सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नगर निगम हरिद्वार की वर्कशॉप से जेसीबी के पार्टस चोरी कर बेचने का मामला प्रकाश में आया था।  बुधवार शाम नगर निगम हरिद्वार के कर्मचारी बताए जा रहे कुछ लोग ऋषिकुल क्षेत्र में नगर निगम की सरकारी हूटर लगी गाड़ी से जेसीबी के पार्ट्स बेचने के लिए पहुंचे थे। कुछ जागरुक लोगों ने गाड़ी को घेर लिया । जिसके बाद निगम कर्मचारी बताए जा रहे लोग नगर निगम की गाड़ी को छोड़कर भाग गए। जिसकी सूचना लोगों ने  नगर निगम को दी। इसके बाद उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी व सीनियर सेनेटरी  इंस्पेक्टर संजय शर्मा मौके पर पहुंचे और नगर निगम की हूटर लगी गाड़ी को माल सहित कब्जे में  लिया। जिसके बाद आज कार्रवाई अमल में लाई गई।

Related Articles

हिन्दी English