UK : ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार: अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने जनपद हरिद्वार के कस्बा भगवानपुर में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसंवाद के दौरान एडीजी ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नशे की लत के कारण बढ़ रहे अपराधों के प्रति आमजन को आगाह करते हुए नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।झबरेड़ा क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के बाहर दोपहिया एवं भारी वाहनों को लापरवाही से चलाने तथा प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल संबंधी शिकायत पर एडीजी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त, उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए घरों एवं दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर, क्षेत्राधिकारी रुड़की एवं हरिद्वार के देहात क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English