UK: सरस मेले को लेकर हुई बैठक, सहायक परियोजना निदेशक ने ये दिए निर्देश, जानें

ADVERTISEMENTS
नैनीताल : दिनांक 11 .11. 2026 को सहायक परियोजना निदेशक नैनीताल चंदा फर्त्याल द्वारा आगामी सरस मेले में विभिन्न राज्यों से आ रही लगभग 400 महिलाओं के रहने की व्यवस्था हेतु आवास एवं परिवहन समिति की बैठक विकासखंड हल्द्वानी में समिति सदस्यों के साथ की गई। जिसमें महिलाओं के रहने की उचित व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा की गई तथा निर्देश दिए गए की महिलाओं की उचित व्यवस्था तथा सुरक्षा हेतु पीआरडी जवानों की तैनाती भी होटल व संस्थानों में की जाए। सरस मेला MBPG इंटर कॉलेज में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है. जहां विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी की जाएगी तथा कुल ढाई सौ स्टाल लगाए जाएंगे।





