ऋषिकेश में अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग एवं असामाजिक गतिविधियों से परेशान हो कर कोतवाली पहुंचे लोग, Action की मांग

ADVERTISEMENTS
- अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, स्थानीय लोगों एवं व्यापारी वर्ग ने सौंपा प्रार्थना पत्र
ऋषिकेश : शुक्कोरवार को यानी दिनांक 31.07.2026 को ऋषिकेश क्षेत्र के स्थानीय लोगों एवं व्यापारी वर्ग द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर क्षेत्र में सक्रिय कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग, धमकी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति एवं उसके सहयोगियों द्वारा स्वयं को प्रभावशाली बताकर व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है तथा ब्लैकमेलिंग के माध्यम से भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है तथा आमजन एवं व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के उपरांत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा शिकायत का संज्ञान लेते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहन जांच प्रारंभ कर दी गई है। शिकायत में उल्लिखित आरोपों के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है तथा संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियों एवं आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जाएगी। यदि जांच के दौरान ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली, धमकी अथवा अन्य किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है सम्बंधित ब्यक्ति और उसके सहयोगी कौन हैं यह पुलिस ने अभी खुलाशा नहीं किया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है जल्द पुलिस उसे और सहयोगियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करेगी.



