ऋषिकेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सोमेश्वर मंदिर में चलाया वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर  सोमेश्वर मंदिर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन 
  • पूर्व मेयर  अनिता ममगाई ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के आयोजन में प्रतिभाग किया
ऋषिकेश : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन के आह्वान पर आज पूर्व मेयर  अनिता ममगाई ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के आयोजन में प्रतिभाग किया । वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प को आगे बढ़ाते हुए  पीपल, नीम, बरगद और फलदार वृक्षों का रोपण कर हरित भारत के संकल्प को मजबूती दी गई।स्वच्छता अभियान में “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के मंत्र के साथ परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। सभी कार्यकर्ताओं के साथ में श्रमदान कर कचरा मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनिता ममगाई ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास को प्राथमिकता दी है। “नमामि गंगे”, “स्वच्छ भारत मिशन” और “नेशनल मिशन फॉर ग्रीन इंडिया” जैसी योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है। वृक्षारोपण केवल उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी ज़िम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जन कल्याणकारी के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव ने भारत को वैश्विक स्तर पर नहीं पहचान दिलाई है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के साथ केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों  महिला और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक जल कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वर्षभर हर महीने कम से कम एक पेड़ लगाकर और स्वच्छता का ध्यान रखकर सरकार के विजन को साकार करेंगे।

Related Articles

हिन्दी English