राहुल गाँधी के नाम की अपनी सारी “वसीयत” देहरादून की इस महिला ने…इस वजह से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : कौन इंसान कब और कहाँ किस्से प्रभावित हो जाए और क्या कदम उठा ले कहा नहीं जा सकता है. देहरादून में भी ऐसा ही हुआ है…राहुल गाँधी के नाम देहरादून की एक महिला ने अपनी सारीवसीयत कर दी है. जी हाँ सच है. देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी वसीयत की राहुल गांधी के नाम की है. बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल (पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला) ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया है. पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे खास वजह बताई.

ALSO READ:  UK : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

मुन्जियाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए.जिसमें बताया जा रहा है, 50 लाख की जमीन जायदाद, इसके अलावा 10 टोला सोना भी शामिल है. पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया. उन्होंने कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों, चाहे राजीव गांधी. उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है.

ALSO READ:  UK : मेरठ का शराब तस्कर निशांत शर्मा ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था

सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं. उनका कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर अब तक आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है. इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English