यूपी : मेडिकल कॉलेज परिसर सुल्तानपुर में प्राचार्य के अचानक पहुँचने से माहौल में दिखी हलचल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य की सक्रियता देख मरीज व उनके तीमारदार हुए हर्षित
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव एक बार फिर मरीजों व उनके तीमारदारों की समस्याओं को देख कड़ा रुख अपनाया है,जी हाँ जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के परिसर में आज फिर से प्राचार्य के प्रशासनिक कौशल का नमूना देखने को मिला है,आपको बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज से सम्बंधित दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर शैक्षणिक परिसर में जाते हुए अचानक प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव की निगाहें पंजीकरण खिड़की पर लगी भीड़ पर पड़ी तो देखते ही प्राचार्य ने अपने वाहन को रोक तत्काल सुरक्षा कर्मियों को बुला कर फटकार लगाई व कहा कि किसी भी दशा में सक्रियता और मुश्तैदी का त्याग बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि खिड़की तक पंक्ति में ही तीमारदार पहुचें,सभी के परस्पर सहयोग से व्यवस्था को सुगम बनाने में सहायता मिलती है।प्राचार्य ने पंजीकरण खिड़की के बाद दवा वितरण कक्ष का रुख किया तो कर्मचारियों ने दवा वितरण प्रणाली और मौके पर उपलब्ध दवाओं से प्राचार्य को अवगत करवाया,पश्चात प्राचार्य ने मरीजों से भी उनका हाल चाल पूछा व दवा की उपलब्धता के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैँ साथ ही साथ प्राचार्य द्वारा सर्जरी विभाग,अस्ति रोग व नाक कान गला विभाग की ओ०पी०डी० में पहुंच कर उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए,प्राचार्य ने प्लास्टर कक्ष में कर्मचारियों को साफ सफाई व क्रमवार मरीजों के कक्ष में प्रवेश के निर्देश दिए।प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव के भ्रमण के दौरान सभी पटल सक्रिय व अपने अपने नियत स्थान पर मुस्तैद मिले।मरीजों एवं उनके तीमारदारों में प्राचार्य की सहज उपलब्धता को देख हर्ष उत्पन्न हुआ व कई मरीज़ों ने प्राचार्य की सक्रियता पर आभार जताया। प्राचार्य के अचानक पहुँचने से माहौल में हलचल दिखाई दी,प्राचार्य ने कर्मचारियों को बावर्दी दुरुस्त रहने व समय से नियत स्थान पर पहुँचने की हिदायत दी।

Related Articles

हिन्दी English