ऋषिकेश : खदरी खड़क माफ में थम नहीं रही एक दांत वाला हाथी की आमद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्यामपुर की न्याय पंचायत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ आबादी वाले क्षेत्र में हाथी की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है।जिसकी सारी चहलकदमी क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। विगत वर्षों से हाथी ने ग्राम सभा खदरी में डेरा डाला हुआ है किसानों की फसल रौंदी हुए हैं व ग्रामीणों की चाहरदीवारों को क्षतिग्रस्त पहुंच रहा है।सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को जब गजराज नजर आया उनकी सांसे अटकी रह गई, हाथी को देख कर। हाथी की भय से ग्रामीणों ने अपने खेतों की पैरवी खुद ही संभाल दी, ग्रामीण रात रात तक अपने खेतों में पेरा दे रहे हैं ताकि हाथी उनकी फसलों को नष्ट न करें। वन विभाग गाड़ी घुमाकर खघानपूर्ति का कार्य कर रही है।

ALSO READ:  UK : प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

स्थानीय नागारिक समाजिक कार्यकर्ता नवीन नेगी ने बताया की आमद क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।वन विभाग अपनी ‌लापावाही से बाज नहीं आ रहे। आबादी वाले क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।हाथी बाउंड्री वॉल तोड़कर क्षेत्र में घुस रहा है, वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, हाथी खुलेआम क्षेत्र में अपनी दस्तक दे रहा है। हाथी ग्रामीण के साथ आंख मिचौली जैसा खेल रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों में हाथी की दहशत से भय बना हुआ है‌, आबादी वाले क्षेत्र में विशालकाय हाथी के आने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो रखा है। हाथी की अमाद को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

हिन्दी English