गर्मी बढ़ रही है…विद्यालयों का संचालन प्रातः 7 से 11 बजे तक करने का अनुरोध, BSA को सौंपा मांग पत्र

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

गर्मी बढ़ रही है दिन प्रतिदिन. ऐसे में नौनिहालों का बुरा हाल हो रहा है. प्रचंड दोपहर में वे घर आते हैं. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को विद्यालय आने और विद्यालय से घर तक जाने में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण होने वाली असुविधा के दृष्टिगत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह को मांग पत्र सौंपा।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 विषय पर अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन

बी एस ए (BSA) को अवगत कराया कि इस समय परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 8 से मध्याहन 2 बजे तक किया जा रहा है जबकि दिन में 11 बजे से ही गर्मी और लू का प्रकोप आरम्भ हो जाता है और 2 बजे चरम पर होता है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहाल अस्वस्थ हो जा रहे हैं और इन बच्चों को विद्यालय आने(ले आने) और 2 बजे तक विद्यालय के कमरों में रोके रहने में अत्यंत कठिनाई हो रही है।कठिन मौसमी परिस्थिति में बीमारियों का प्रकोप देखते हुए बच्चो के स्वास्थ्य को प्राथमिक मानते हुए छात्र हित में विद्यालयो के संचालन का समय प्रातः 7 से 11 बजे तक करने का अनुरोध किया अनुरोध किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश :भूमि ट्रान्सफर हेतु केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद पूर्व CM और वर्तमान में सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का केंद्रीय विद्यालय IDPL ने किया स्वागत अभिनंदन

प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त मंत्री प्रशांत पांडेय उपाध्यक्ष विनोद यादव व राम बहादुर मिश्रा ऑडिटर हेमंत यादव कुड़वार ब्लाक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे में संगठन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को विद्यालय आने और विद्यालय से घर तक जाने में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण होने वाली असुविधा से अवगत कराया।

Related Articles

हिन्दी English