टिहरी : विकास भवन टिहरी के सभागार में आयोजित आउटरीच प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई, अधिकारियों को दी गयी अहम जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी :विकास भवन टिहरी के सभागार में आयोजित आउटरीच प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम सत्र में अपर निदेशक आई.टी.डी.ए., देहरादून मनोज कुमार पांडेय  द्वारा ए.बी.आर. प्रोसेस इन आई. एफ.एम.एस. सिस्टम पर एक प्रस्तुतिकरण के द्वारा सभी प्रतिभागी अधिकारियों को एसीआर भरना एवं इससे संबंधित सभी जानकारी दी गई। कार्यशाला में अधिकारियों ने सवाल जवाब कर अपने संशयों का समाधान किया गया। मनोज पांडे ने बताया कि एसीआर प्रविष्टि के साफ्टवेयर को मोबाईल में इंस्टाल कर देख सकते है। अभी तक 60 हजार लोगों / कार्मिकों ने अपने मोबाईल में आई.एफ.एम.एस. सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर लिया गया है।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

वहीं द्वितीय एवं तृतीय सत्र में सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ रतूड़ी ने ई-आफिस प्रबंधन, ई-आफिस फाईल प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैनुवल फाईलों को सुरक्षित रखना पड़ता है, इन फाईलो को स्टोर में सुरक्षित रखना ही एक चौलेंज है। ई-फाईल सिस्टम को पूरे देश में लागू किया जा रहा है। इससे हमारी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी, पेपर वर्क कम होगा। कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम निदेशक ओमप्रकाश द्वारा किया गया।इस अवसर पर डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, डीडीओ सुनील कुमार सहित पचास से अधिक जनपद स्तरीय अधिकारी  उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English