यूपी : जानिए..कहाँ युवाओं को जोड़कर आगे बढ़ने की बात कर रही है कांग्रेस..

सुल्तानपुर के महाविद्यालयों और जनपद की प्रमुख बाजारों में युवा कांग्रेस का सदस्यता शिविर होगा आयोजित : वरुण मिश्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

युवाओं के कंधो पर देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है और युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी ये बातें युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहीं,पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुल्तानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी पर युवा कांग्रेस की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।आने वाले समय में महाविद्यालयों और जनपद की प्रमुख बाजारों में युवा कांग्रेस का सदस्यता शिविर आयोजित किया जाएगा और नए साथियों को युवा कांग्रेस से जोड़ा जाएगा, उन्होंने कहा की कांग्रेस काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा तरजीह देती है,

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

 

इसी क्रम में संगठन से जुड़कर अच्छा काम करने वाले कुछ पदाधिकारियों की पदोन्नति भी कांग्रेस ने किया है,महासचिव पद पर कार्य कर रहे संतोष वर्मा और ममनून आलम को जिला उपाध्यक्ष व सचिव के पद पर कार्य कर रहे हनुमान यादव व ऋषभ पाठक को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई,इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, प्रदीप सिंह, आवेश अहमद महासचिव शहबाज खान, अरबाज अहमद, जिला सचिव अब्दुल सत्तार, सत्यम तिवारी इसरार अहमद, गौरव सिंह, मो लारेब, राज मिश्र, हर्षित मिश्र, शाबान आलम, सुभाष यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English