UK : भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई देहरादून में

ADVERTISEMENTS
देहरादून : शनिवार को अस्थाई राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राम माधव एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी अरविन्द मेनन एवं बनासुरी स्सुवराज की विशेष उपस्थिति रही.आपको बता दें, नियुक्ति के बाद यह पहला मौका है, जब तीनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश संगठन के अलग-अलग मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ एक मंच पर बैठक की.
इस दौरान, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, तरुण बंसल, मोर्चा पदाधिकारीगण, जिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।इस दौरान २२ प्रकोष्ठों के संयोजक भी जुटे. इनके अलावा संकुल के समन्वयक और सह-समन्वयक भी बैठक में शामिल हुए थे. बैठक के जरिए सभी प्रकोष्ठों के कामकाज और संगठन के साथ उनके समन्वय को लेकर चर्चा की गयी.
उल्लेखनीय है, बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारियों अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज के साथ दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभारी और सह प्रभारियों की तारीफ की, कहा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का और संचार होगा उनके साथ काम करने में. उनका राजनीतिक और सामाजिक अनुभव से लाभ होगा संगठन को.



