यूपी : सुल्तानपुर में शब्दों की मर्यादा भूले अजय राय..बोले स्मृति ईरानी को चढ़ गया पागलपन..वीडियो हो रहा वायरल..

लखनऊ से वाराणसी जाते समय सुल्तानपुर में अजय राय ने दिया विवादित बयान..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के विवादित बोल का एक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अजय राय ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब से हम लोगों ने बात उठाई है राहुल लड़ने वाले हैं स्मृति ईरानी को तब से पागलपन चढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार अजय राय कल राजधानी लखनऊ से सुल्तानपुर के रास्ते वाराणसी जाते समय सुल्तानपुर में रुके थे। पयागीपुर क्षेत्र के एक होटल में कार्यकर्ताओं से रुककर उन्होंने मुलाकात किया था। उस समय अजय राय ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वे कह रहे हैं, ‘हमारा कार्यकर्ता मार खाता रहेगा और हम देखेंगे।’

ALSO READ:  UK : अल नीनो की संभावित प्रभाव को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने की विस्तृत बैठक : गणेश जोशी, कृषि मंत्री

वीडियो में आगे अजय राय शब्दों की मर्यादा भूल गए, कहा दो दिन से घूम रही है और अनाप-शनाप लोगों को बोल रही है। एक कार्यकर्ता को मरवा दिया उसने। अभी मैं रास्ते में था सबको मैने बुलाया आ जाओ। बुलाकर मैने सबको कहा 40 साल यहां पर कांग्रेस के सांसद थे। स्व. इंदिरा गांधी से लेकर, राजीव गांधी से लेकर संजय गांधी से लेकर राहुल गांधी तक किसी कार्यकर्ता को मारा गया हो। या किसी विपक्ष वाले को धमकाया मारा गया है।

ALSO READ:  UK : प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश ही नहीं, बल्कि विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर : शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री

अजय राय बोले, वहां के एक प्रधान को जेल भिजवा दिया। इरफान वहां के प्रधान थे वो एप्लीकेशन देने के लिए गए कि पुल बनवा दीजिए नदी पे तो उसको अनाप शनाप बोल के उसको जेल भिजवा दिया। आप सोचिये ये संस्कार है इनके, ये राजनीति करने वाले लोग हैं। अरे विरोधी भी हमारे पास आता है तो उसका हम सम्मान करते हैं।

Related Articles

हिन्दी English