यूपी : सुल्तानपुर जिले में आखिर क्यों अचानक हाइवे पर रुक गया मेनका संजय गाँधी का काफिला.. जानिए..

मेनका संजय गाँधी ने हाइवे पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार को क्या दिए निर्देश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ तीन दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पहुँचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की मेनका संजय गांधी का असरोगा टोल प्लाजा पर पार्टी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।तुरंत बाद ही सांसद मेनका संजय गाँधी का काफिला अपने सांसदीय क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आगे बढ़ा,पर अचानक अमहट चौराहे के पहले ही हाइवे पर सांसद मेनका गाँधी ने अपने काफिले को रुकवा दिया।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

आपको बता दें पशु प्रेमी सांसद श्रीमती गांधी ने अमहट चौराहे के पहले पैर से चोटिल गाय को देखकर अपना काफिला रूकवाया और सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार को तत्काल पशु चिकित्सालय भेजकर इलाज कराने के लिए निर्देशित किया।यही इतना ही नही,सांसद मेनका संजय गाँधी हनुमानगंज क्रासिंग के पहले मुर्गों को पिंजड़े में कैद देखकर और खुले में कसाई द्वारा मुर्गा काटते देख भड़क गईं। उन्होंने कहा पशु- पक्षियों को पिजड़े में रखना और बिना लाइसेंस जानवर काटना गैर कानूनी काम है।उन्होंने कोतवाली देहात पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित भी कर दिया।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

इस मौके पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार,शशीकांत पाण्डे,विजय त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, नन्दन चतुर्वेदी, महेश सिंह,बाबी सिंह,जिला पंचायत सदस्य जफर खान,काली सहाय पाठक,प्रधान इरफान खान, संजय सिंह अवधेश दुबे, दिलीप सिंह के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English