यूपी : सुल्तानपुर में शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन ने अनोखे अंदाज में मनाया मोहम्मद साहब की बेटी का जन्मदिन.. जानिए..

फालतू खर्च न करके गरीबों व बेसहारो की मदद करके अपनी खुशियों को बाँटे : अलमदार हुसैन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन ने गरीब बेसहारा जरूरत मंद लोगों को इस कड़ाके की सर्दी में खाना पानी कंबल दे कर इंसानियत की लव जला रहे है।शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन की टीम निकल कर दरगाह हज़रत अब्बास कर्बला अमहट मौला बाबा दरगाह घासीगंज व रेलवे स्टेशन,जिला अस्पताल, बस स्टॉप दरियापुर के आस पास लोगों के बीच पहुंचकर कंबल खाना पानी वितरण किया ।आपको बता दें लोग कंबल खाना पानी पाकर खुश हुए और इन युवाओं की टीम को धन्यवाद करते हुए सदा खुश रहने की दुआ दी ।इस सर्दी में सैकड़ो की संख्या में खाने की पैकेट कंबल पानी वितरण किया गया। युवाओं में टीम के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जेहरा स.अ. के जन्मदिन पर ऐसे नेक काम करने में हमको व हमारी टीम को बड़ा सुकून मिलता है।शियाने हैदर ए कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन ने ये लोगो से अपील की है कि अगर हर समाज के लोग इसी तरह फालतू खर्च न करके गरीबो व बेसहारो की मदद करके अपनी खुशियों को बाटे। इस मौके पर संगठन के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English