यूपी : सुल्तानपुर में फिर हुआ हत्याकांड.. अधिवक्ता के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या..

बदमाशों ने सिर पर असलहा रखकर दबाया ट्रिगर, 10 माह पूर्व हुई थी मृतक की शादी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बाइक सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है,सूचना लगते ही परिवारीजन युवक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का एक्सरे कराकर शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।दरसल जानकारी के अनुसार घटना गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बरूई गांव की है। थानाक्षेत्र के सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम (27) पुत्र मोहम्मद हसनैन बिजली का काम करता था। रोज की तरह रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास सफदर बाइक से वायरिंग के कार्य से जा रहा था। अभी वो गांव से एक किमी दूर बरूई गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और युवक को सटा कर सिर में गोली मार दी।सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और लहूलुहान सफदर को एम्बुलेंस से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम में भेजा।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

मृतक के चचेरे भाई अधिवक्ता अमन सुल्तानपुरी ने बताया कि सुबह 9 बजे हमें बरूई के पास से फोन आया कि आपके भाई की हत्या कर दी गई है। किसने मारा है इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा पुलिस का काम है तफ्तीश करके खुलासा करेगी। मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बताया जा रहा है कि बीते नवंबर में ही मृतक की शादी रहनुमा बानो के साथ हुई थी। वो 9 माह के गर्भ से है।

ALSO READ:  UP : नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसपी सोमेन वर्मा ने घटना स्थल का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया है। एसपी ने कहा कि अभी परिजन से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। बता दें कि पंद्रह दिन पूर्व 6 अगस्त को कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब अधिवक्ता अमन के भाई की हत्या से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English