यूपी : सुल्तानपुर सांसद मेनका गाँधी ने शहर के पश्चिमी हिस्से से रिंग रोड बनाने के लिए केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री को लिखा पत्र

रिंग रोड अहिमाने, वैजापुर,अमहट, कटांवा,सरवन होते हुए कटका एनएच- 330 को करेगा टच

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सुलतानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने सुल्तानपुर शहर खासकर अमहट में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए शहर के पश्चिम तरफ से रिंग रोड बनाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।

मेनका गांधी ने पत्र में अवगत कराया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में एक बाईपास है जो कि एनएच – 330 अहिमाने से होते हुए प्रतापगढ़ से अयोध्या तक जाता है।यह बाईपास सौरमऊ में एनएच-731 को काटता है और शहर के पूर्वी हिस्से से कटका तक जाता है।और इस फोर लेन की मंजूरी मिल गयी है.

ALSO READ:  यूपी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

 

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 7 जुलाई 2023 को सांसद मेनका गांधी ने सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सुल्तानपुर जिले में पश्चिम तरफ अहिमाने से शुरू होकर वैजापुर, दिखौली, अमहट,पल्हीपुर, खैचलाकंला,कटांवा,अमिलिया कला, सरवन होते हुए कटका खानपुर एनएच-330 तक रिंग रोड बनाये जाने का प्रस्ताव दिया है।उन्होंने यह भी अवगत कराया कि आज़मगढ़ और अम्बेडकर नगर से सुल्तानपुर, लखनऊ, रायबरेली और अमेठी की ओर जाने वाला यातायात वर्तमान में पूर्वी तरफ स्वीकृत बाईपास से दूरी अधिक होने के कारण शहर के केंद्र से होकर गुजरता है।इससे शहर में खासकर अमहट चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

ALSO READ:  यूपी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

 

पश्चिमी हिस्से में रिंग रोड का निर्माण हो जाने पर सुलतानपुर शहर एवं अमहट में जाम से मुक्ति मिल जायेगी।इसके अलावा इससे पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और हवाई पट्टी की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और अंबेडकर नगर,अयोध्या, रायबरेली,अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को इस बाईपास का लाभ मिलेगा।इस बाईपास का धार्मिक महत्व भी काफी होगा।यह सुल्तानपुर शहर के भीतर एक रिंग रोड के रूप में काम करेगा, जिससे समग्र परिवहन दक्षता बढ़ेगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English